jharkhandi lok katha | chrwh or rakshashi | झारखंडी लोक कथा चरवाहा और राक्षसी

chrwh or rakshashi : एक गाँव में सुकरा नाम का एक अनाथ लड़का रहता था। उसका काम था गाँव के लोगों के मवेशी चराना। लोग उसे खाने के लिए पीठा और अन्य चीजें दे देते थे।

एक बार बांदना पर्व पर गाँववालों ने उसे खूब पीठा और मांस दिया। सुकरा सब नहीं खा पाया, तो उसने बचे हुए पीठे को जमीन में गाड़ दिया। कुछ दिनों बाद उसने देखा कि वहाँ एक पौधा उग आया है। समय बीतते-बीतते वह पौधा बड़ा होकर पेड़ बन गया और उसमें पीठा फलने लगा। यह देखकर सुकरा बहुत खुश हुआ।

अब उसने मवेशी चराना छोड़ दिया और उसी पेड़ पर रहने लगा। भूख लगती तो पीठा खा लेता और दूसरों को भी खिलाता।

राक्षसी का छल

एक दिन एक बूढ़ी राक्षसी वहाँ आई। उसने कहा— “बेटा, मैं सात दिन से भूखी हूँ, मुझे भी पीठा दे दो।”

सुकरा को उस पर दया आई। उसने कहा— “माँ, अपना आँचल फैलाओ, मैं ऊपर से पीठा गिरा दूँगा।”

राक्षसी बोली— “नहीं बेटा, आँचल में गिराने से गंध आएगी। तुम हाथों-हाथ दो।”

असल में राक्षसी उसे पकड़कर खाना चाहती थी। सुकरा ने कहा— “तो मैं जमीन पर गिरा दूँ।”

राक्षसी फिर बोली— “जमीन पर गिराने से मिट्टी की गंध आएगी। तुम सीधे हाथ से दो।”

बार-बार कहने पर सुकरा पेड़ से नीचे उतरा और हाथ से पीठा देने लगा। तभी राक्षसी ने उसे पकड़ लिया और बोरे में भरकर घर ले चली।

सुकरा की चतुराई

रास्ते में राक्षसी को प्यास लगी। उसने बोरा झाड़ी में रख दिया और पानी पीने चली गई। सुकरा किसी तरह बोरे से निकल गया और उसमें पत्थर भर दिए। राक्षसी बोरा उठाकर घर ले गई। घर पहुँचकर जब उसकी नातिन ने बोरा खोला तो उसमें पत्थर और काँटे निकले। राक्षसी गुस्से से आगबबूला हो गई।

दूसरी चाल

अगले दिन राक्षसी वेश बदलकर फिर आई। उसने सुकरा से कहा— “बेटा, मैं भूखी हूँ, मुझे पीठा दे दो।”

सुकरा को फिर दया आ गई। वह पेड़ से उतरा और पीठा देने लगा। राक्षसी ने उसे फिर पकड़ लिया और बोरे में डालकर घर ले गई।

घर पहुँचकर उसने अपनी नातिन से कहा— “इसे पकाकर मांस बना दो, मैं दाँत तेज कराने जा रही हूँ।”

नातिन का अंत

नातिन ने बोरा खोला तो उसमें सुन्दर बालों वाला लड़का था। उसने पूछा— “तुम्हारे बाल इतने अच्छे कैसे हैं?”

सुकरा ने चालाकी से कहा— “मैं ढेंकी में सिर रखकर कुटवाता हूँ, इसलिए बाल सुन्दर हैं। तुम भी ऐसा करो।”

नातिन उसकी बातों में आ गई और ढेंकी में सिर रख दिया। सुकरा ने जोर से चोट मार दी और उसका सिर कट गया। उसने नातिन का मांस पकाकर रख दिया।

राक्षसी का धोखा

कामार के यहाँ से लौटने के पश्चात् वह जल्द ही हाथ मुंह धोकर को खाने लगी। बहुत दिनों के बाद बुढ़िया को इतना स्वादिष्ट भोजन मिला था। यह उठकर मांस और भात खायी। इधर सुकरा बुढ़िया की नातिन के कपड़े पहनकर खाने बैठा। यह सोचने लगी कि उसकी नातिन खा रही है। राक्षसी ने स्वाद लेकर मांस खाया। उसकी बिल्ली बार-बार कहती रही— “तू अपनी नातिन का मांस खा रही है।”

राक्षसी ने बिल्ली को मारकर भगा दिया और सो गई।

अंत

रात में सुकरा उसका सामान लेकर भाग गया। सुबह जब राक्षसी को सच्चाई पता चली तो वह सुकरा को खोजने निकली। आखिरकार उसकी भेंट सुकरा से हुई। राक्षसी उसे पकड़ने ही वाली थी कि सुकरा ने फरसा से उसका सिर काट दिया और आग लगा दी।

इसके बाद सुकरा फिर अपने पीठा के पेड़ पर रहने लगा।

इसे भी पढ़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *