लातेहार जिला (Latehar Distric)अपनी समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, वन उत्पादों और खनिज संपदा ओं के लिए प्रसिद्ध है। लातेहार जिला की स्थापना 4 अप्रैल 2001 को 19 वा जिला के रूप में हुआ था। यह जिला अंग्रेजी शासनकाल में एक अनुमंडल (1924 ईस्वी) था। यह झारखंड राज्य के राजधानी रांची से पश्चिम की ओर डाल्टनगंज रांची रोड पर 106 किलोमीटर दूर स्थित है। लातेहार कभी एक छोटा गांव के रूप में जाना जाता था। धीरे-धीरे इस गांव का विकास होते चला गया और आज लातेहार जिला (Latehar Distric)का मुख्यालय स्थल है। लातेहार जिला मुख्यालय चारों ओर से छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। लातेहार जिला से रांची, लोहरदगा ,गुमला, पलामू, चतरा जिला और छत्तीसगढ़ के राज्य से घिरा हुआ है।

लातेहार जिला (Latehar Distric) ऐतिहासिक विवरण :-
लातेहार जिला (Latehar Distric) का इतिहास पलामू के इतिहास से जोड़कर देखा जा सकता है, क्योंकि लातेहार पलामू चेरो राजाओं के अधीन था। जिसका अनुमान नारायणपुर किले से लगाया जा सकता है। पलामू के राजा गोपाल राय और चित्र जीत राय जब आपस में राजगद्दी के लिए लड़ रहे थे। ठीक उसी समय अंग्रेजों का अधिकार इन क्षेत्रों में हो जाता है। 1812 ईस्वी में यहां प्रथम सेटलमेंट ऑफिसर बेरी की नियुक्ति होती है। लेकिन कर की राशि अधिक हो जाने के कारण पलामू राज्य बिक जाता है। और पलामू राज्य को कर वसूली करने का अधिकार देव राज्य के घनश्याम सिंह को मिल जाता है। देव के घनश्याम पलामू क्षेत्रों में कर वसूली करने लगते हैं। इसी बीच इन क्षेत्रों में कर वसूली के खिलाफ जनजातीय विद्रोह शुरू हो जाते हैं। जिम में प्रमुख है 1932 का कोल विद्रोह 1857 का खरवार विद्रोह। विद्रोह को दबाने के लिए 1860 ईस्वी में अंग्रेजी हुकूमत का कमिशनर डाल्टन बागडोर संभालने के लिए भेजा गया। भारत के अन्य क्षेत्रों की तरह झारखंड में भी स्वतंत्रता आंदोलन चला। लातेहार जिला स्वतंत्रता आंदोल कैसे अछूता रह सकता है। स्वतंत्रता आंदोलन की इस लहर में इन क्षेत्रों से कई स्वतंत्रता सेनानी सामने आए जिनमें प्रमुख है :- बाबू उमेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर दास ,धनुष प्रसाद सिंह, प्रयाग दास, राम लखन दास, विजय रंजन सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, केवल राम आदि का नाम अग्रणी है।
लातेहार जिला (Latehar Distric) का प्रशासनिक संरचना :-

लातेहार जिला का क्षेत्रफल 3622 वर्ग किलोमीटर है तथा 2011 जनगणना के अनुसार लातेहार जिला का कुल जनसंख्या 726978 है। जिनमें 45.54 अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या है।अनुमंडल दो लातेहार और महुआडाहl 9 प्रखंड है लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, मनिका, बरवाडी, बरियातू, महुआडाह,गारू और हेरहंज। 12 पुलिस स्टेशन है :- गरु , हेरहंज ,लातेहार, लातेहार महिला थाना, नेतरहाट, मनिका, छिपादोहर, चंदवा ,बरिसाद, बरवाडी, बालूमाथ, महुआडाह। लातेहार चतरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दो विधानसभा है, लातेहार और मनिका। 115 ग्राम पंचायत हैं और 772 गांव है।
| संसदीय क्षेत्र | विधानसभा | अनुमंडल | प्रखंड | पुलिस स्टेशन | ग्राम पंचायत | गांव |
| 1 | 2 | 2 | 9 | 12 | 115 | 772 |
| चतरा | लातेहार मनिका | लातेहार महुआडांड़ | लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, मनिका, बरवाडी, बरियातू, महुआडाह, गारू हेरहंज | गरु , हेरहंज लातेहार, लातेहार महिला थाना, नेतरहाट, मनिका, छिपादोहर, चंदवा बरिसाद, बरवाडी, बालूमाथ, महुआडाह | लातेहार-18 चंदवा-17 बालूमाथ-13 मनिका-15 बरवाडी-16 बरियातू-9 महुआडाह-14 गारू -8 हेरहंज-5 | लातेहार-166 चंदवा-85 बालूमाथ-67 मनिका-84 बरवाडी-83 बरियातू-56 महुआडाह-106 गारू -74 हेरहंज-51 |
लातेहार जिला (Latehar Distric) का जनसंख्या –(2011 जनगणना)
| जिला | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| लातेहार | 726978 | 369666 | 357312 | 133381 |
लातेहार जिला का धार्मिक जनसंख्या :- (2011 जनगणना)
| धर्म | जनसंख्या | प्रतिशत |
| हिन्दू | 473049 | 65% |
| मुसलमान | 69808 | 9.60% |
| इसाई | 47653 | 6.55% |
| बोध | 120 | 0.02% |
| जैन | 128 | – |
| अघोषित | 2679 | .37% |
| अन्य | 13352 | 18.37% |
| कुल | 726978 | 100% |
लातेहार जिला का प्रखण्डवार जनसंख्या :- (2011 जनगणना)
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 1.लातेहार, | 144495 | 73433 | 71062 | 27057 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 2.मनिका, | 88095 | 44923 | 43172 | 16185 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 3.बरवाडीह | 98992 | 50556 | 48436 | 19127 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 4.महुआडाह, | 74732 | 37915 | 36817 | 13543 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 5.गरू | 30274 | 15227 | 15047 | 5905 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 6.बालुमाथ | 89012 | 45313 | 43699 | 15972 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 7.बरियातू, | 60095 | 30359 | 29736 | 10381 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 8.हेरहंज | 34630 | 17772 | 16858 | 5979 |
| प्रखण्ड | जनसंख्या | पुरुष | महिला | परिवार |
| 9.चंदवा, | 106653 | 54168 | 52485 | 19232 |
नदिया :-
लातेहार जिला (Latehar Distric) में दो प्रमुख नदियां बहती है जिसमें पहला नदी उत्तरी कोयल तथा दूसरा औरंगा नदी है। उत्तरी कोयल नदी दक्षिण से उत्तर की ओर सोन नदी में जाकर मिलती है। उत्तरी कोयल नदी में औरंगा नदी पूरब से पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए केचकी संगम में जाकर मिलती है। औरंगा नदी का उद्भव स्थल साहिंदा के पास है जहां से लगभग 80 किलोमीटर दूरी चलकर उत्तरी कोयल नदी में जाकर मिलती है।
खनिज संपदा :-
लातेहार जिला (Latehar Distric) खनिज संपदा ओं के लिए काफी प्रसिद्ध है यहां कोयला बॉक्साइट चूना पत्थर इत्यादि काफी मात्र में पाया जाता है ।
पर्यटक स्थल :-
लातेहार जिला (Latehar Distric) प्रकृति के गोद में बसा होने के कारण यहां जंगल, पहाड़ -पर्वतों के बीच प्रकृति के अनुपम सौंदर्य दृश्य उभरी है ,जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। लातेहार जिला के प्रमुख पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं :-
| क्र .सं | पर्यटक स्थल का नाम | लातेहार जिला मुख्यालय से दुरी (KM) |
| 1 | तापा पहाड़ | 0 (KM) |
| 2 | नारायणपुर किला | 11(KM) |
| 3 | तातापानी | 11 (KM) |
| 4 | कांति झरना | 48 (KM) |
| 5 | इंदिरा दानव झरना | 14 (KM) |
| 5 | तूबेद गुफा | 15 (KM) |
| 6 | मून बाबा मंदिर | 15 (KM) |
| 7 | उग्रतारा मंदिर | 37 (KM) |
| 8 | डाटम पाटन झरना | 86 (KM) |
| 9 | केचकी संगम | 62 (KM) |
| 10 | बेतला नेशनल पार्क | 67 (KM) |
| 11 | पलामू किला | 72 (KM) |
| 12 | कमलदह तालाब | 7 (KM) |
| 13 | पहाड़ी मंदिर बरवाडीह | 74 (KM) |
| 14 | मंडल डैम | 97 (KM) |
| 15 | मिरचीया झरना | 102 (KM) |
| 16 | हेनार फॉरेस्ट | 112 (KM) |
| 17 | सुगा बांध | 121 (KM) |
| 18 | भेड़िया अभ्यारण | 134 (KM) |
| 19 | केंद्र घाघ जलप्रपात | 158 (KM) |
| 20 | सुकई जलप्रपात | 139 (KM) |
| 21 | लोध फॉल | 106 (KM) |
| 22 | शैले हॉउस | 82 (KM) |
| 23 | सनराइज प्वाइंट | 83 (KM) |
| 24 | नेतरहाट विद्यालय | 83 (KM) |
| 25 | कोयल व्यू पॉइंट | 85 (KM) |
| 26 | नेतरहाट डैम | 84 (KM) |
| 27 | नस्पति बागान | 86 (KM) |
| 28 | अपर घाघरी | 86 (KM) |
| 29 | मेग्लोनिया पॉइंट। | 91 (KM) |
https://anandlink.com/directive-principles-of-state-policy/