Bangle Manufacturing : नगर निकायों में तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, जहाँ पारंपरिक और आधुनिक जीवनशैली का समन्वय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यहाँ के स्थानीय समुदाय में महिलाएं अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के साथ-साथ फैशन के प्रति जागरूक भी हो रही हैं। चूड़ी, जो महिलाओं की सुंदरता और सौंदर्य में चार चाँद लगाने वाला पारंपरिक गहना है, स्थानीय बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, Bangle Manufacturing उद्योग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। स्थानीय कच्चे माल की उपलब्धता, उचित श्रम शक्ति, और सरकारी योजनाओं के समर्थन से यह उद्योग नगर निकाय में सफलतापूर्वक विकसित हो सकता है। इस Bangle Manufacturing उद्योग का उधेश्य (Objectives) महिलाओं को चूड़ी निर्माण में कुशल बनाना ,स्थानीय और राज्य स्तर पर उत्पादों की बिक्री पारंपरिक कला को व्यावसायिक स्तर पर स्थापित करना .
चूड़ी निर्माण इकाई का उत्पाद का विवरण
- कांच की चूड़ियाँ (भट्टी आधारित)
- प्लास्टिक चूड़ियाँ (मोल्डिंग)
- डिजाइनर/डेकोरेटिव चूड़ियाँ
- मिश्रित सामग्री की चूड़ियाँ (स्टोन, बीड्स आदि)
चूड़ी निर्माण इकाई का निर्माण प्रक्रिया
- कच्चा माल खरीद
2. कांच के लिए हीटिंग और आकार
3. प्लास्टिक के लिए मोल्डिंग मशीन
4. सजावट, पॉलिश और फिनिशिंग
5. पैकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन
चूड़ी निर्माण इकाई का मशीन का नाम विवरण लागत (₹)
चूड़ी मोल्डिंग मशीन- प्लास्टिक/रेजिन चूड़ियाँ बनाने के लिए 1,00,000
हीटर प्रेस- आकार देने के लिए 50,000
ग्लू गन – सजावट के लिए 1,000
कटिंग मशीन- डिज़ाइन के लिए 35,000
पॉलिशिंग मशीन अंतिम- चमक के लिए 25,000
ड्रायर यूनिट- सुखाने के लिए 40,000
फर्नीचर एवं अन्य उपकरण कार्य सुविधा के लिए 40,000
कुल मशीन लागत (₹) 3,91,000
कच्चा माल और अनुमानित रेट (प्रति किलोग्राम/पीस के अनुसार):
चूड़ी निर्माण इकाई सामग्री का नाम उपयोग अनुमानित दर (₹)
- रेज़िन पाउडर/ग्रेन्यूल्स चूड़ी का मुख्य आधार (मोल्डिंग के लिए) ₹100–120 /kg
- प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स हल्की प्लास्टिक चूड़ियों के लिए ₹85–100 /kg
- धातु फ्रेम (मेटल रिंग) मज़बूती व आकार बनाए रखने के लिए ₹1.50–2 /पीस
- काँच/अcrylic मोती डिज़ाइन सजावट हेतु ₹150–200 /kg
- ग्लिटर/कलर पाउडर रंगीन सजावट के लिए ₹250–400 /kg
- चिपकाने वाला गोंद (Fevibond/Hot Glue) सजावट सामग्री चिपकाने के लिए ₹120–200 /लीटर
- धागा/नायलॉन स्ट्रिप फिनिशिंग व सजावट हेतु ₹60–80 /रोल
- डिज़ाइन स्टोन/स्टिकर सुंदरता बढ़ाने हेतु ₹200–300 /1000 पीस
- पैकिंग सामग्री चूड़ियों को पैक करने के लिए (पॉलीथिन, बॉक्स) ₹2–5 /डजन
चूड़ी निर्माण इकाई का सामग्री का नाम अनुमानित मासिक लागत (₹) 3 माह के लिए (₹)
- रेज़िन / प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स ₹20,000 ₹60,000
- मेटल फ्रेम (रिंग) ₹5,000 ₹15,000
- काँच/मोती/अक्रिलिक बीड्स ₹8,000 ₹24,000
- ग्लिटर व कलर पाउडर ₹4,000 ₹12,000
- चिपकने वाला गोंद ₹3,000 ₹9,000
- धागा/नायलॉन स्ट्रिप ₹2,000 ₹6,000
- स्टोन/डिज़ाइन सामग्री ₹5,000 ₹15,000
- पैकिंग सामग्री ₹3,000 ₹9,000
कुल अनुमानित लागत ₹२०००००
प्रशिक्षण कार्यक्रम: चूड़ी निर्माण इकाई के लिए
अवधि: 30 दिन (1 माह) – रोज़ाना 4-5 घंटे
स्थान: किराये की वर्कशॉप या स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र (ITI, NGO, या पंचायत भवन
प्रशिक्षण के प्रमुख चरण:
क्रम विषय/कौशल विवरण
- कच्चे माल की पहचान प्लास्टिक, रेजिन, फ्रेम, रंग, स्टोन आदि की जानकारी और गुणवत्ता
पहचान
- चूड़ी मोल्डिंग मशीन पर चूड़ी का आकार देना (गर्म करके ढालना)
- सजावट एवं डिज़ाइनिंग ग्लिटर, बीड्स, स्टोन, धागा आदि से सजावट करना
- गोंद/फिनिशिंग तकनीक ग्लू गन का उपयोग, किनारों की सफाई और गुणवत्ता
- पॉलिशिंग और सुखाना ड्रायर और पॉलिशिंग मशीन का इस्तेमाल
- डिज़ाइन की योजना बाजार ट्रेंड के अनुसार रंग और डिज़ाइन का चयन
- गुणवत्ता नियंत्रण हर बैच की जांच, खराबी पहचानना और सुधार
- पैकेजिंग और लेबलिंग आकर्षक पैकिंग करना, ब्रांड नाम लगाना
- विपणन और मूल्य निर्धारण कैसे बेचें, क्या मूल्य रखें, ग्राहक से संपर्क कैसे करें
- समूह कार्य और समय प्रबंधन समूह में काम करने की तकनीक, उत्पादन समय का सही उपयोग
चूड़ी निर्माण इकाई का प्रशिक्षकों की व्यवस्था:
स्थानीय ITI या NGO (जैसे DIC से मान्यता प्राप्त संस्थान)
अनुभवी कारीगर/महिला उद्यमी जो इस क्षेत्र में कार्यरत हैं
चूड़ी निर्माण इकाई का आकस्मिक (आकाश्मिक) खर्च-
आकस्मिक (आकाश्मिक) खर्च वह खर्च होता है जो योजना में पहले से निश्चित नहीं होते, लेकिन उद्योग संचालन के दौरान अचानक आवश्यक हो सकते हैं। इन्हें Contingency Expenses कहा जाता है और यह किसी भी उद्यम की सुरक्षित व स्थिर स्थापना के लिए अनिवार्य होते हैं।
चूड़ी निर्माण इकाई के लिए संभावित आकस्मिक खर्च:
क्रम खर्च का नाम विवरण
- मशीन मरम्मत व रख-रखाव मशीन खराब होने या टूल्स टूटने पर आपात मरम्मत खर्च
- बिजली/जनरेटर की आपूर्ति बिजली कटने पर डीजल या बैकअप पावर व्यवस्था
- स्वास्थ्य सुरक्षा व प्राथमिक उपचार श्रमिकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट या आकस्मिक उपचार
- मूल्य वृद्धि में सामर्थ्य कच्चे माल या परिवहन की दरें अचानक बढ़ने पर खरीद सुविधा
- कानूनी/प्रशासनिक शुल्क किसी अनापेक्षित लाइसेंस, निरीक्षण या दस्तावेज़ की आवश्यकता
- उत्पादन में खराबी/वापसी खर्च यदि कोई बैच खराब निकलता है या ग्राहक द्वारा लौटाया जाता है
- छोटे उपकरणों की क्षति कैंची, मोल्ड, कटर, गर्म गोंद मशीन आदि की आकस्मिक टूट-फूट
- प्रशिक्षण या कार्यशाला पुनः आयोजन यदि पुनः प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ी अनुमानित राशि:
- कुल प्रोजेक्ट लागत का 5% से 10% तक आकस्मिक खर्च हेतु सुरक्षित रखना चाहिए।
- यदि कुल लागत ₹10 लाख है, तो लगभग ₹50,000 से ₹1,00,000 तक आकस्मिक खर्च का प्रावधान रखें।
कार्यशील पूंजी (Working Capital)
कार्यशील पूंजी (Working Capital) वह राशि होती है जो किसी उद्योग को रोज़मर्रा के संचालन (Daily Operations) के लिए आवश्यक होती है। इसमें मुख्यतः कच्चा माल खरीदना, मज़दूरी देना, बिजली बिल, पैकिंग, परिवहन और अन्य छोटे खर्चों की पूर्ति की जाती है।
चूड़ी निर्माण इकाई के लिए कार्यशील पूंजी के मुख्य तत्व:
क्रम मद विवरण अनुमानित मासिक खर्च (₹)
- कच्चा माल प्लास्टिक/रेज़िन/ग्लिटर आदि ₹50,000
- श्रमिक वेतन (25-30 महिलाएं) ₹3,000 प्रति महिला x 30 = ₹90,000 ₹90,000
- बिजली, पानी, जनरेटर उत्पादन व मशीन संचालन हेतु ₹5,000
- पैकिंग व लेबलिंग पैकिंग पाउच, बॉक्स, स्टिकर आदि ₹5,000
- स्थल किराया कार्यस्थल का मासिक किराया ₹8,000
- मार्केटिंग व ट्रांसपोर्ट उत्पाद बेचने व डिलिवरी हेतु ₹7,000
कुल कार्यशील पूंजी (मासिक) ₹1,65,000
कार्यशील पूंजी की अवधि:
नई इकाइयों के लिए 3 से 6 महीने की कार्यशील पूंजी सुरक्षित रखना अच्छा माना जाता है।
3 महीने के लिए अनुमानित आवश्यकता:
₹1,65,000 × 3 = ₹4,95,000
(लगभग ₹5 लाख)
चूड़ी निर्माण इकाई का लागत अनुमान /राशि
मशीनरी व उपकरण 3,91,000
कच्चा माल (3 माह) 2,00,000
किराया व संचालन (6 माह) 1,00,000
प्रचार-प्रसार 50,000
प्रशिक्षण व मानदेय 1,00,000
आकस्मिक खर्च 50,000
कार्यशील पूंजी 1,00,000
कुल निवेश 10,00,000
चूड़ी निर्माण इकाई का लाभ अनुमान
वार्षिक टर्नओवर: ₹28,80,000।
कुल व्यय: ₹23,00,000 (अनुमानित)।
वार्षिक लाभ: ₹5,80,000।
मशीनरी व उपकरण 3,91,000
कच्चा माल (3 माह) 2,00,000
किराया व संचालन (6 माह) 1,00,000
प्रचार-प्रसार 50,000
प्रशिक्षण व मानदेय 1,00,000
आकस्मिक खर्च 50,000
कार्यशील पूंजी 1,00,000
कुल निवेश 10,00,000
चूड़ी निर्माण इकाई का संभावित आय
– औसत बिक्री मूल्य: ₹10–₹30 प्रति जोड़ी
– मासिक बिक्री (10,000 जोड़ी): ₹2,00,000
– मासिक लाभ (लगभग): ₹60,000 – ₹75,000
– ब्रेक-ईवन अवधि: 8–10 माह
चूड़ी निर्माण इकाई का विपणन योजना
– थोक विक्रेता, स्थानीय बाजार
– शादी-ब्याह, त्योहार सीजन
– सोशल मीडिया / वेबसाइट
– Amazon / Flipkart / Meesho
सामाजिक प्रभाव
– महिला सशक्तिकरण
– स्थानीय रोजगार
– परंपरा और संस्कृति का संवर्धन
इसे भी पढ़े