Arunachal Pradesh |अरुणांचल प्रदेश का सम्पूर्ण जानकारी

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh ): भारत का पूर्वोत्तर राज  है, जिसका शाब्दिक अर्थ उगते सूर्य का पर्वत होता है । प्राकृतिक सुंदरता हरे-भरे जंगल  घुमावदार नदिया कल कल करती झरने, दूर-दूर तक फैली पर्वत श्रृंखलाएं धर्म लंबियों का मठ पर्यटकों को आकर्षित करती है । अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh )के पश्चिम में भूटान, उत्तर में तिब्बत, उत्तर-पूर्व पूर्व में म्यांमार (बर्मा) तथा दक्षिण में असम एवं नागालैण्ड हैं।

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास

  • अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास की शुरुआत 24 फरवरी 1826 से मानी जाती है जब असम और ब्रिटिश प्रशासन के बीच अन्दाबू संधि  गई थी , जिसके तहत यहां ब्रिटिश राज्य का आधिपत्य स्थापित हो गया ।
  • 1962 ई के पूर्व अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था जो असम का एक भाग था ।
  • सामरिक महत्व को देखते हुए 1965 ई तक अरुणाचल प्रदेश का प्रशासन विदेश मंत्रालय के द्वारा किया जाता रहा ।
  • 1965 के बाद 1972 ई तक यहां का प्रशासन गृह मंत्रालय के द्वारा संचालित किया जाने लगा ।
  • 1972 ईस्वी में अरुणाचल प्रदेश को एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में गठन किया गया ।
  • 20 फरवरी 1987 को भारतीय संघ का 24 व राज्य घोषित किया गया ।

अरुणाचल प्रदेश की जनजातियां

  •  अरुणांचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र की जनजातियाँ-यथा वांचो, गैलोंग, मि मिशमी, इटु, तंग्रा, मिशिंग, नोकटे, अदी, न्यीशी और डिगरु।
  • इण्डो-तिब्बती एवं इण्डो-बर्मी। जनजाति बहुल (80 जनजातियाँ जिनकी 50 बोलियाँ हैं)।

अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियां

  •  अरुणांचल प्रदेश में शिवालिक को डफला एवं अबोर पहाड़ियाँ कहा जाता है, जिस पर चाय के बागान लगाये गये हैं।
  • दिबांग नदी अरुणांचल प्रदेश के बृहद हिमालय में स्थित मिशमी पहाड़ी के यांगयाप दर्रेर्दों के पास से निकलकर दक्षिण बहकर सादिया के पास ब्रह्मपुत्र में गिरती है।
  •  मिशमी हिल्स (शिवालिक की पहाड़ी) दिवांग वैली तथा लोहित जिलें में फैली है।
  • मीरी की पहाड़ियाँ (मध्य हिमालय पहाड़ी) सुबनसिरी जिले में फैली है।
  • सर्वाधिक ऊँची चोटी गोरिचेन (6858 मी.) है।
  • सुप्रसिद्ध बोमडिला दर्रा इसी राज्य में स्थित है।*

अरुणाचल प्रदेश की नदियां-

  • ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में सांग्पो, अरुणांचल प्रदेश में दिहांग या जियांग या सियांग संज्ञा से जाना जाता है। यह बृहद हिमालय को काटकर कोरबा गार्ज का निर्माण करते हुए अरुणांचल प्रदेश में प्रवेश करती है।* असोम के तिनसुकिया जिले के सादिया स्थान से इसे ब्रह्मपुत्र संज्ञा दिया जाता है।
  • अरुणांचल प्रदेश की अन्य नदियाँ हैं- लोहित, कामेंग सुबनसिरी तथा तिरप।

अरुणाचल प्रदेश के कृषि

अर्थव्यवस्था का आधार झूम खेती है।

मुख्य फसल चावल है, नकदी फसल-आलू एवं बागानी फसल-सेब,सन्तरा आदि।

राष्ट्रीय पार्क : 2 (मौलिंग एवं नामदफा राष्ट्रीय पार्क)

• सर्वाधिक लम्बाई वाला राष्ट्रीय मार्ग-NH-52 (310 किमी.)

• केन्द्रीय हिमालय सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान (CHCS) बाहुंग-मई,

 कुल वन क्षेत्र : 66964 वर्ग किमी. 

• कुल रेलमार्ग की लं. : 11.67 किमी. (31 मार्च, 2016 तक)

अरुणाचल प्रदेश का प्राचीन नाम  : प्राग ज्योतिषपुर, कामरुप

 अरुणाचल प्रदेश का राजधानी  – इटानगर ।

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख नगर – अनीनी, एलांग, खोन्सा, जेरो, तेजू, पासीघाट, सेप्पा, तवांग, पस्सीघाट, बोमडिला ।

 अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या –

  • जनसंख्या संरचना – इण्डो-तिब्बती एवं इण्डो-बर्मी। जनजाति बहुल (80 जनजातियाँ जिनकी 50 बोलियाँ हैं)।
  • जनसंख्या – 13,83,727 (2011); संपूर्ण देश की जनसंख्या का 0.11% ।
  •  पुरुष जनसंख्या – 7,13,9121
  •  महिला जनसंख्या – 6,69,8151
  • ग्रामीण जनसंख्या – 10,66,358 (कुल जनसंख्या का 77.1%)। शहरी जनसंख्या – 3,17,369 (कुल जनसंख्या का 22.9%)।
  • अनुसूचित जातियों की संख्या – 0 (कुल जनसंख्या का 0.0%)।
  • अनुसूचित जनजातियों की संख्या – 9,51,821 (कुल जनसंख्या का 68.8%)। ।
  • जनसंख्या घनत्व – 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
  •  वृद्धि दर – 26.00% (2001-2011)।
  • लिंगानुपात – 938 : 10001

प्रति व्यक्ति आय – 62,213 रु. (2011-12)|

अरुणाचल प्रदेश की  साक्षरता – 66.95% (पुरुष साक्षरता 73.69% तथा महिला साक्षरता : 59.57%)।

अरुणाचल प्रदेश की भाषाएं  -मोन्या, आका, मिजी, शेरडुक्पेन, अपातानी, खाम्टी, निशिंग वांचो तथा नोक्टे ।

अरुणाचल प्रदेश की शैक्षिक संस्थाएं – 1 विश्वविद्यालय एवं 4 कालेज ।

अरुणाचल प्रदेश के प्रशासनिक संरचना-

  •   जिलों की संख्या -16 (1. ऊपरी दिवांग घाटी, 2. छांगलांग 3. पूर्वी कामेंग, 4. पूर्वी सियांग, 5. कारूंग कुमे, 6. निचला सुबान सीरी, 7. लोहित, 8. तिरप, 9. तवांग, 10. ऊपरी सुबान सीरी, 11. ऊपरी सियांग, 12. पश्चिमी सियांग, 13. पश्चिमी कामेंग, 14. अंजाव, 15. निचली दिबांग घाटी, 16. पापम पारे) ।
  • विधानमंडल – एकसदनीय ।
  •  विधान सभा सदस्यों की संख्या – 60
  • राज्यसभा सदस्यों की संख्या-1
  •  लोकसभा सदस्यों की संख्या – 21

कृषि – 80% जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न ।

खाद्यान्न उत्पादन – 210.2 हजार टन (1999-2000)।

वन-क्षेत्र – 51,540 वर्ग किमी. ।

उद्योग – 18 मध्यम एवं 5,224 लघु उद्योग जो मुख्यतः वनोत्पादों पर आधारित हैं।

जैसे- आरामशीन, प्लाइवुड, साबुन एवं मोमबत्ती निर्माण ।

अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन 

– तवांग, दीरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनिथान, लीकावाली, नामडका, परशुरामकुंड, भीष्मकनगर आदि ।

अरुणाचल प्रदेश के राजकीय पशु -ताकिन ।

अरुणाचल प्रदेश के सजकीय पक्षीपीकॉक फैजेन्ट ।

अरुणाचल प्रदेश के राज्य दिवस -20 मार्च।

इसे भी पढ़ें

भारतीय राज्यों का गठन का क्रम

दमन एवं दीव

लक्षद्वीप

पांडिचेरी

दिल्ली

दादर एवं नगर हवेली

अंडमान निकोबार दीप समूह

उत्तर प्रदेश राज्य की संपूर्ण जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published.