Area leval federation क्षेत्र स्तर संघ ALF

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation (ALF) संगठन का अर्थ है – ” शहर में अवस्थित स्वयं सहायता समूह (SHG) आस – पास के वार्ड में कम से कम 10 और अधिक से अधिक 20 समूहों का  वैसा संघ जो जुड़े हुए विभिन्न समूहों के बीच एक कड़ी का कार्य करता है तथा उन समूहों के काम – काज समस्याओं का समाधान , पूँजी संग्रह , शहर में अवस्थित संसाधनों का उपयोग तथा विकास योजनाओं को समूहों के सदस्यों तक पहुँचाने में सहयोग करता है जिससे समूहों के सदस्यों का आर्थिक , सामाजिक , शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक विकास  इत्यादि में सहायता मिलती है।एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation(ALF) गठन दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीवक मिशन योजना के तहत किया जा रहा है।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation  का महत्व (ALF की आवश्यकता)

  • एरिया लेवल फेडरेशन ALF का महत्व गरीबी हटाने तथा उनके विकास करने का मंच  हैं।
  • शहर के सभी समूहों का द्वितीय स्तरीय मंच है।
  • शहर के अतिगरीब महिलाओं का  समूह बनानकर एक मंच प्रदान करना।
  • सदस्यों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर मजबूत करने के लिए  तथा प्रशिक्षण पाये हुए  महिलाओं का आर्थिक सामाजिक , व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान तथा पूरा करने के लिए।
  • समूह , एवं अन्य संस्थाओं के बीच में पूल जैसे काम करने के लिए।
  • गरीब महिलाओं में छिपी हुये समस्याओं को पहचान करके , उनकी शक्ति एवं क्षमताओं को पहचान कराकर समस्याओं को हल करने  में साहयक।
  • सरकारी संस्थाओं से निधियों को प्राप्त करके अति गरीब , गरीब , महिलाओं के उन्नति को प्रोत्साहित  कर सदस्यों में एकता लाने के लिए ।
  • समूह में अतिगरीब , गरीब महिलाओं की आर्थिक जरूरतों को पहचान कर समस्यों को हल करने के लिए।
  • गरीब परिवारों को दलाली व्यवस्था से बचाने के लिए तथा उनकी जरूरतों को कार्यक्रमों के माध्यम से उनका विकास करने में साहयक ।
  • गरीब अति गरीब महिलाओं को नष्ट करने वाले  वैसे संस्थाओं से उन परिवारों को बचाना।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation  में सदस्यता पाने के लिए स्वयं सहायता समहू (SHG )की योग्यताऐं :-

  1. अति गरीब , गरीब महिलाओं से गठन किये गये SHG समूह होना चाहिए।
  2. योग्य समूहों का सदस्य रहना चाहिए।
  3. समूह की साप्ताहिक बैठक होते रहना चाहिए ।
  4. कम से कम 24 साप्ताहिक बैठक हुआ हो ।
  5. SHG समूह के सदस्यों को कम से कम तीन दिन का आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ हो।
  6. समूह के सभी सदस्यों को उनकी अध्यक्षता में उन्हीं के घर के आंगन में साप्ताहिक  बैैठक होना  चाहिये।
  7. समूह के सभी सदस्यों द्वारा सही तरीका से साप्ताहिक बचत करना।
  8. समूह के सदस्यों का आंतरिक ऋण  लेन देन करते रहना तथा लिये गये उधार ऋण किस्तों में वापसी करते रहना चाहिए ।
  9. प्रशिक्षण पाये हुए पुस्तक संचालक को नियमित  पुस्तकों को लिखते रहना चाहिए
  10. समूह के द्वारा बनाए गये नियमों को पालन करते रहना चाहिए ।
  11. समूह के पुस्तक पदाधिकारियों के पास  संधारित होना चाहिए ।
  12.  समूह के सभी सदस्यों की निर्णयों निर्माण  में भागीदारी होनी चाहिए
  13. समूह के बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति 90 – 100 प्रतिशत होनी चाहिए ।
  14.  समूह के नाम पर किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए ।
  15. समूह के नियमों को पालन नहीं करने वाले सदस्यों से दंड वसूल करते रहना चाहिए ।
  16. समूह  द्वारा बैंक में लेन – देन करते रहना चाहिए।
  17. SHG समूह मृतप्राय नही होना चाहिए।
  18. समूह के  सदस्यों द्वारा  सर्वसम्मति से ALF का सदस्य के लिए भेजना चाहिए।
  19. किसी अन्य संगठन से जुड़ा नही होना चाहिये।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federatio  के सुचारू रूप से संचालन हेतु निम्नलिखित नियम होना चाहिए :

प्रबंधिकीय नियम :-

  • सदस्यता
  • नियमित बैठक
  • बैठक में उपस्थिति अनिवार्य
  • निर्णय लेने में कम से कम 1/3 सद22स्यों की आवश्यकता
  • पुस्तको का सही तरिके से रख रखाव करना।
  • प्रतिनिधि बनने के लिए गुण एवं चयन प्रक्रिया
  • बैंक खाते का सही से रख रखाव करना
  • आंतरिक  एवं वाह्य  अंकेक्षण वर्ष में एक बार कराते रहना चाहिए।
  • सामाजिक नियम नियमो का पालन करते रहना।
  • अपना कार्यालय होना चाहिए
  • आम सभा GB हर 3 माह पर तय स्थल पर  होना चाहिए
  • वार्षिक आम सभा AGM वर्ष में एक बार होना चाहिये ।
  • कार्यकारणी समिति की बैठक माह 2 बार EC1&EC2

वितीय नियम:-

  • अंश पूंजी
  • बराबर बचत करते रहना
  • सदस्यता शुल्क
  • आंतरिक लेनदेन होते रहने चाहिए ।
  • आपातकालीन निधि
  • ALF के खर्च से संबधित नियम आवश्यक ।

एरिया लेवल फेडरेशन (Area leval federatio in hindi) कार्य एवं जिम्मेदारी :-

प्रशासनिक कार्य

  • सदस्यता प्राप्त एवं निकासी संबंधी कार्य
  • OB का चुनाव एवं बदलाव
  • नीति निर्माण का कार्य
  • जीबी या इसी बैठक करवाना
  • उप समितियों का चुनाव एवं निर्माण
  • कार्यकर्ताओं का चुनाव में मार्गदर्शन
  • SHG एवं ALF का देख रेख।
  • वित्तीय कार्य
  • फण्ड का उपाय करना
  • फंड का उपयोग करना
  • फंड का सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • बैंक खाते का संचालन करवाना
  • घाटा का प्रबंधन करना
  • अधिशेष प्रबंधन

वैधानिक कार्य

  • चुनाव करवाना
  • आडिट करवाना
  • आम सभा/सभ करवाना
  • उपनियमो में सुधार कराना

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation का चित्र

 

 

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation के सदस्य 

10 से 12 स्वयं सहायता समूहों को मिला कर एक ALF बनता है । जिसमे  सभी आम सभा के सदस्य (GB) होते है है।

कार्यकारणी समिति( EC)के सदस्य 20-24 होते है।

पालक सदस्य(OB) संख्या 3-5(अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसचिव)

पालक वर्ग सदस्य (OB)

पालक सदस्य(OB) संख्या 3-5(अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसचिव)

बालक वर्ग सदस्यों में शामिल होने के लिए एसडीएम को प्राथमिकता दी जाती है

पालक पर का समूह आदि प्रमुख होनी चाहिए

पालक वर्क सदस्यों में शामिल होने के लिए समूह में किसी प्रकार का बनाया नहीं होना चाहिए

2 साल में एक बार पालक वर्ग सदस्यों का बदलाव करना चाहिए

पालघर के सदस्यों की क्षमता निर्माण समय का पालन करने वाले काम के प्रति सेवा भाव इमानदार समझदार होना चाहिए

उनके परिवार की अनुमति होनी चाहिए

सकारात्मक सोच जिम्मेदारी निभाने वाली भेदभाव करने वाली नहीं होनी चाहिए इत्यादि

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation के अध्यक्ष का उत्तरदायित्व

  • ग्राम संगठन के किसी और ने भी बैठक में कुछ समय पहले आना चाहिए
  • किसी और जीबी बैठक में एजेंडा तैयार करवाकर एजेंडा के अनुसार बैठक का संचालन करन।
  • एरिया लेवल फेडरेशन से संबंधित सभी लेनदेन में हस्ताक्षर करवाना । जैसे चेक बुक, नगद बुक, इत्यादि में हस्ताक्षर करवाना।
  • अध्यक्ष को अन्य बैठक में भाग लेना , प्रशिक्षण में भाग लेना,  अन्य संस्थाओं के साथ बैठक मैं उपस्थित होना इत्यादि।
  • ALF के संपत्तियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी।
  • CLF मैं होने वाली पूरी जानकारी या समाचार ALF में  बताना।
एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation के सचिव का उत्तरदायित्व:
  • एरिया लेवल फेडरेशन ALF बैठक के संचालन में अध्यक्ष की सहायता करने
  • सभा में या बैठक में सभी ऐसे ही उपस्थित होने वाले सदस्यों की जांच करना
  • समूह को मासिक प्रतिवेदन के आधार पर ग्रीटिंग दिलाना
  • एरिया लेवल फेडरेशन का प्रशिक्षण एवं प्रणाली तैयार करने में अध्यक्ष की सहायता करनी
  • एरिया लेवल फेडरेशन से संबंधित सारे लंदन पर हस्ताक्षर करना ।
  • अध्यक्ष के साथ अन्य संस्थाओं के बैठक में भाग लेना तथा अन्य प्रशिक्षण में अध्यक्ष के साथ उपस्थित होना।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation के कोषाध्यक्ष का उत्तरदायित्व:

  • एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation से संबंधित सारे लेन-देन में हस्ताक्षर करना चाहिए
  • बैठक या आम सभा में चलने वाली सारी कार्यवाही एवं लेनदेन सही से लिखा जा रहा है या नहीं उसकी जांच करना
  • वर्ष में एक बार ऑडिट करते समय ऑडिटर की मदद करना
  • एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation से संबंधित लेनदेन की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष की होती है।
  • एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation पुस्तकों का संधारण करना।
  • अक्षता अनुसार आम सभा क्या बैठक या किसी विशेष प्रशिक्षण में भाग लेना।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation GB (GENERAL BODY) Metting

एरिया लेवल फेडरेशन के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष और सभी शामिल स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को मिलाकर चलने वाली आम सभा को आम सभा करते हैं।

चित्र

 

 

GB (GENERAL BODY)METTING आम सभा का एजेंडा 

  • उपस्थिति,
  • पिछली बैठक की समीक्षा,
  • गांव में छोटे हुए गरीब अति गरीब परिवार को जोड़ना,
  • ALF समूह के कामकाज की चर्चा
  • ALF के कार्यकर्ताओं के कामकाज की चर्चा
  • शहर की समस्याओं पर चर्चा
  • समूह की उपस्थिति पर चर्चा
  • ALF ऑडिट पर चर्चा
  • पदाधिकारियों का चुनाव एवं  प्रशिक्षण पर चर्चा,
  • जेंडर पर चर्चा,
  • सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी एवं उन पर चर्चा
  • आजीविका विकास के लिए नए कदम की खोज एवं उस पर चर्चा
  • अन्य विषय

EC(Executive committee) METTING कार्यकारणी  सभा :-

एरिया लेवल फेडरेशन के अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं सभी समूह से ALF में शामिल सदस्यों को  मिलाकर चलने वाले बैठक को कार्यकारिणी समिति की बैठक कहते हैं। कार्यकारिणी समिति का बैठक महीना में दो बार होता है EC1 एवं EC2 ।

ALF में EC बैठक में महीने में दो बार होती है।

Shg से 2 पदाधिकारियों को स्थित होना होता है।

EC बैठक में आगे बीच में अध्यक्ष ,अध्यक्ष के दाएं और सचिव  ,उपसचिव।  अधक्षय  के बाएं ओर कोषाध्यक्ष को बैठना चाहिए ।कोषाध्यक्ष के नजदीक में एलएफ के लेखापाल को बैठना है ।

अधिकारियों के आगे SHG से आए हुए EC सदस्य को U आकार में बैठना चाहिए ।

EC सदस्यों के पीछे दाएं ओर आगंतुक को बैठना चाहिए और बाएं तरफ ALF के कर्मचारियों को बैठना है।

पदाधिकारियों के आगे और EC सदस्यों के आगे  नेम बोर्ड लगा होना चाहिए।

बैठक में एजेण्डा के अनुसार चलाना चाहिए।

EC1( Executive committee) METTING कार्यकारणी  सभा का एजेंडा

  • प्रार्थना
  • शपथ
  • परिचय
  • उपस्थिति
  • पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा
  • समूह के कामकाज की समीक्षा और मासिक प्रतिवेदन के आधार पर ग्रेडिंग देना
  • उप समितियों के कामकाज पर चर्चा
  • कार्यकर्ताओं के कामकाज पर चर्चा
  • एलएमसीपी की प्रस्तुतीकरण
  • नया समूह सदस्यता पर चर्चा
  • शहर की समस्याओं और सामाजिक समस्या पर चर्चा सरकारी योजनाओं पर चर्चा
  • जेण्डर पर चर्चा
  • प्रशिक्षण पर चर्चा
  • अन्य विषय

EC2( Executive committee) METTING कार्यकारणी  सभा का एजेंडा

  • प्रार्थना
  • शपथ
  • परिचय
  • उपस्थिति
  • पिछले बैठक की समीक्षा
  • समूह बचत किस्त ब्याज दर वसूली
  • नया समूह से सदस्यता शुल्क और धन  वसूली
  • कार्यकर्ताओं के कामकाज पर चर्चा व मानदेय भुगतान
  • समूह के एलएमसीपी के माध्यम से ऋण मंजूरी
  • प्राप्त और भुगतान
  • आय-व्यय का विवरण
  • बैंक से लेनदेन ,
  • वित्तीय संबंधी सभी प्रकार की जानकारी इत्यादि।

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation का 14 पुस्तिकाए:-

  1. बैठक प्रस्ताव एवं उपस्थिति पुस्तक
  2. सदस्यता रजिस्टर
  3. रसीद पुस्तक
  4. पाउच पुस्तक
  5. नगर पुस्तक
  6. साधारण खाता बही एवं प्राप्त और भुगतान
  7. बचत और ऋण पुस्तक
  8. प्रोमसरी नोट वादा पत्र
  9. समूह पासबुक
  10. Alf डीसीबी रजिस्टर
  11. बैंक लिंकेज समीक्षा रजिस्टर
  12. बैंक लिंकेज DCB रजिस्टर
  13. स्टॉक एवं संपत्ति रजिस्टर
  14. मासिक प्रतिवेदन

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation के उपसमितियां-

  1. निगरानी उसमिति
  2. जायदाद जांच उप समिति
  3. बैंक लिंकेज उप समिति
  4. सामाजिक समस्या उप समिति
  5. आजीवक का बढ़ावा उप समिति

एरिया लेवल फेडरेशन Area leval federation गठन दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीवक मिशन योजना के तहत किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.